उत्तराखंड : यहां स्टील फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों से ज्यादा घायल, पुलिस जांच में जुटी
रुड़की। हरिद्वार जिले के अंतर्गत रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुडियाकी गांव में स्टील फैक्ट्री में देर रात धमाका होने से कई कर्मचारी घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आनन फानन में सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर उपचार के लिए भेजा गया। मुजफ्फरनगर से मंगलौर पुलिस को जब सूचना मिली तो सुबह पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुंडिया की गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है, जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस व स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया।

जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुजफर नगर पुलिस तक पहुंची। इसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मंगलौर पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद सीओ मंगलौर पुलिस टीम के साथ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुबह फैक्ट्री पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
इस संबध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि मुजफ्फर नगर कंट्रोल रूम से सूचना आई थी 15 कर्मचारी घायल बताए गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। अगर कोई तहरीर देगा तो कारवाई जरूर की जायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक