उत्तराखंड: भाजपा ने इन 6 बागीयों को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित
देहरादून। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई करते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाई की गई है। जिन कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की गई है उनमे टीका प्रसाद मैखुरी कर्ण प्रयाग विधानसभा, महावीर सिंह रागंड़ धनौल्टी विधानसभा, जितेंद्र नेगी डोईवाला विधानसभा, धीरेन्द्र चौहान कोटद्वार विधानसभा, मनोज शाह भीमताल विधानसभा तथा राजकुमार ठुकराल रुद्र्पुर विधानसभा से बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में डटे हुए थे। पार्टी द्वारा तमाम प्रयासों के बाद भी उक्त बागी सदस्य मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद भाजपा हाई कमान के आदेश पर उन लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई