उत्तराखंड: भाजपा ने किया बागियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 32 को किया पार्टी से बाहर
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने एक साथ गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में 32 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब तक इन लोगों को मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन सारे प्रयास विफल होने के बाद यह कदम उठाया गया।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भीमताल, रामगढ़, धारी व ओखलकांडा मंडल में 32 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की ओर से जारी सूची के मुताबिक भीमताल मंडल से युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह संभल, रविन्द्र कर्नाटक, पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कैलाश संभल, पूर्व मंडल मंत्री लक्ष्मण संभल को निष्कासित किया है। रामगढ़ मंडल से मंडल उपाध्यक्ष गोपाल ढ़ैला, महामंत्री शेर सिंह मेहता, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरीश आर्या, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा भरत सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व चन्द्र बल्लभ जोशी को निष्कासित किया है।
धारी मंडल से मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, जिला उपाध्यक्ष रघुदत्त जोशी, महामंत्री दीप चन्द्र मेलकानी, उपाध्यक्ष महेश चन्द्र बेलवाल, सोशल मीडिया प्रभारी लाखन मेहरा, शक्तिकेन्द्र संयोजक गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पीतांबर मेलकानी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल आर्या के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उधर इसी प्रकार की कार्रवाई में लोकलकांडा मंडल से मंडल महामंत्री आलम नगदली व इंद्र कुमार मेलकानी, शक्ति केन्द्र संयोजक यशवंत बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चतुर बोरा, मंडल उपाध्यक्ष धन सिंह गौलाकोटी व हरीश गंगोला, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुंदन सिंह बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रकाश बोरा, पूर्व मंडल महामंत्री खीम बिष्ट को निष्कासित किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई