उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की नई सूची, संगठन में किया बड़ा फेरबदल
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि कुछ पुराने नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश भाजपा नेतृत्व के अनुसार, यह बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नई नियुक्तियों से पार्टी को जिला स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
नई जिलाध्यक्षों की सूची:
- देहरादून महानगर – सिद्धार्थ अग्रवाल
- पछवादून – मीता सिंह
- नैनीताल – प्रताप सिंह बिष्ट
- चंपावत – गोविंद सामंत
- परवादून – राजेंद्र तड़ियाल
- कोटद्वार – राज गौरव नौटियाल
- उत्तरकाशी – नागेंद्र चौहान
- पिथौरागढ़ – गिरीश जोशी
- अल्मोड़ा – महेश नयाल
- बागेश्वर – बसंती देव
- टिहरी – उदय रावत
- पौड़ी – कमल किशोर रावत
- रुद्रप्रयाग – भारत भूषण भट्ट
- चमोली – गजपाल बर्थवाल
- रुद्रपुर – कमल जिंदल
- रुड़की – डॉ. मधु
- काशीपुर – मनोज पाल
हरिद्वार और रानीखेत के जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी नहीं हुई है, जिन्हें जल्द ही नियुक्त किया जाएगा।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह फेरबदल संगठन को और सशक्त बनाएगा और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस बदलाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग