उत्तराखंड: सल्ट विधायक महेश जीना पर भाजपा उपाध्यक्ष ने किया हमला
अल्मोड़ा। भाजपा विधायक महेश जीना पर भाजपा के उपाध्यक्ष ने ही हमला करते हुए नाक पर मुक्का मार कर घायल कर दिया। नाक पर मुक्का लगने से बेहोश हो हुए भाजपा विधायक अस्पताल में भर्ती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के सल्ट क्षेत्र से विधायक महेश जीना बृहस्पतिवार को शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे उसके बाद शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा। और उसने कहासुनी के दौरान विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया जिससे विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पहुंची राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। जब उसके साथी फरार हो गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। घायल विधायक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल