उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, नतीजे इस दिन होंगे जारी
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में बोर्ड सभागार, रामनगर से की जाएगी।
परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार इस वर्ष कुल 2,15,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा प्रक्रिया इस बार कई बदलावों के साथ संपन्न हुई, जिसमें पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कराई गई।
परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुईं, जबकि लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च तक चलीं। सभी परीक्षाएं एकल पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गईं।
प्रदेशभर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। इनमें 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया। टिहरी गढ़वाल में सबसे अधिक 136 केंद्र बनाए गए, जबकि चंपावत में सबसे कम 44 केंद्र रहे।
इस बार छात्रों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। सभी स्कूलों को अलग पोर्टल और पासवर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्र अपने-अपने विद्यालय में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम उपलब्ध रहेगा।
अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें 25 अप्रैल पर टिकी हैं। रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और लाखों परिवारों में उत्सुकता चरम पर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक