उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस वेबसाइट पर इतने बजे कर सकेंगे चेक
उत्तराखंड बोर्ड। कक्षा 10वीं और 12वीं के 2 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
लिंक ubse.uk.gov.in पर होगा एक्टिवेट।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूबीएसई मंगलवार, 30 अप्रैल को यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे शुरू होगी और छात्र उसके तुरंत बाद ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे।
इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस वर्ष 2,10,354 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। इनमें से 1,15,606 छात्रों ने उत्तराखंड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए जाएंगे। दोनों की घोषणा की तारीख और समय एक ही रहने वाला है।
जैसे ही उत्तराखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in के साथ कुछ प्राइवेट वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है.
बोर्ड का नाम: बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड
परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.in
रिजल्ट की वेबसाइट: uaresults.nic.in

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई