उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी,……ऐसे करें चेक
देहरादून। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षाफल दिनांक 25 मई 2023 पूर्वाह्न 11:00 बजे परिषद् कार्यालय रामनगर (नैनीताल) में घोषित किया जायेगा।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का रिजल्ट यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और टेक्स्ट देना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
गौरतलब है कि यूके बोर्ड 10वीं की 2023 की परक्षाएं 17 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक जबकि कक्षा 12 परीक्षा 2023 16 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई। उत्तराखंड बोर्ड में इस बार 1253 एग्जाम सेन्टर्स बनाये गये। इस बार 2 लाख 59 हजार स्टूडेन्ट्स 12वीं में जबकि 10वीं में 1 लाख 27 हजार स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत