उत्तराखंड ब्रेकिंग : IAS, IPS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। देखें लिस्ट….
उत्तराखंड शासन ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किया है।
अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तराखंड में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें 1 आईएएस, 2 आईपीएस और 2 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।
IAS नितिका खंडेलवाल को निदेशक आईटीडीए की जिम्मेदारी मिली है, वहीं, IPS अमित सिन्हा से निदेशक आईटीडीए से हटाया गया है।
वहीं IPS निवेदिता कुकरेती को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, PCS हरक सिंह रावत को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
PCS श्याम सिंह राणा को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड शासन से इन अधिकारियों के तबादला का आदेश जारी कर दिया गया है।👇


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम
आज का राशिफल (03 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
79 अंत्योदय कार्ड सत्यापन में खंड विकास अधिकारी का झूठा आश्वासन जनता में चर्चा का माहौल