उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी, जल्द होगी 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में जल्द ही 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने जा रही है. शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के अलावा सीआरसी और बीआरसी के पदों पर भर्तियां होनी हैं.जिसके लिए शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से मंजूरी ले ली है. जल्द ही आउटसोर्स के माध्यम से इन पदों को भरा जाएगा.
दरअसल, राज्य में करीब 8000 चतुर्थ श्रेणी के पद स्वीकृत हैं, लेकिन, स्थाई भर्ती खत्म किए जाने के बाद से ही लगातार चतुर्थ श्रेणी के अधिकतर पर खाली होते जा रहे हैं. फिलहाल, शिक्षा विभाग में 8000 स्वीकृत पदों के सापेक्ष आधे पद खाली पड़े हैं. वैसे में अब इन पदों की जरूरत को देखते हुए आउट सोर्स के माध्यम से बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी के पद भरने की तैयारी की जा रही है.
फिलहाल, शिक्षा विभाग ने 3500 पदों पर आउट सोर्स के जरिए भर्ती करने की स्वीकृति वित्त विभाग से ले ली है. इसके बाद इन पदों पर जल्द ही भर्ती की जा सकेगी. उधर शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों के अलावा सीआरसी और बीआरसी के 950 पदों को भी भरने की स्वीकृति ले ली गई है. इन पदों पर भर्ती के जरिए विभिन्न स्कूलों में प्रबंधन से जुड़े कार्यों को भी बेहतर तरीके से संपादित किया जा सकेगा.
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया महकमे में लगातार चतुर्थ श्रेणी और सीआरसी, बीआरसी के पदों में भर्ती की जरूरत महसूस की जा रही थी. इसके लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है. वित्त विभाग की मंजूरी के बाद अब जल्द इस संबंध में शासनादेश हो जाएगा.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश