उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रॉले की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जलकर मौत,… VIDEO
उत्तराखंड के ऋषिकेश से बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे SDRF टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
घटना बुधवार 30 जुलाई 2025 को तड़के लगभग 2:00 बजे की है। SDRF पोस्ट ढालवाला को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक में आग लग गई है और उसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही SDRF टीम हेड कांस्टेबल अर्जुन पवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही।
SDRF टीम ने मौके पर पाया कि बोरिंग मशीन से लदा एक ट्रक और ट्रॉला आमने-सामने टकरा गए थे। टक्कर के बाद ट्रॉले में आग लग गई और उसके चालक की जलकर मौत हो गई। वहीं, बोरिंग ट्रक का चालक भी हादसे में जिंदा जल गया। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे SDRF व पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
फायर सर्विस ने ट्रॉले में लगी आग पर काबू पाया। SDRF ने दोनों चालकों के शवों को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश