उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार — SDRF ने चार युवकों को बचाया
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर शाम कोटद्वार क्षेत्र में एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। SDRF की टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार देर शाम कोतवाली कोटद्वार को सूचना मिली कि चरेक मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर SDRF पोस्ट कोटद्वार से उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि एक टोयोटा कार लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी, जिसमें चार लोग सवार थे।
SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू कार्य शुरू किया। कड़ी मेहनत और सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया गया। बाद में एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं:
1. आमिर पुत्र निसार (25 वर्ष)
2. सलमान (26 वर्ष)
3. नदीम पुत्र अनीस (29 वर्ष)
4. अमान पुत्र फैजल (24 वर्ष)
सभी घायलों का संबंध जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश से बताया जा रहा है। SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश