उत्तराखंड: यहां कार गहरी खाई में गिरी, दो की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल
देहरादून। देर रात घाटी में गाड़ी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं एसडीआरएफ ने शवों को निकाल कर पुलिस को सौंप दिया।
बताया जाता है कि यह हादसा बीती देर रात देहरादून-कालसी, हाजा रोड पर हुआ। जिसमे 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। घायलों के नाम रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष, संजय चौहान पुत्र महावीर सिंह उम्र 30 साल, जय सिंह चौहान पुत्र धरम सिंह उम्र 35 है।
मृतक के नाम प्रीतम सिंह पुत्र महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष,बर्दावार सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 25 वर्ष ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश