उत्तराखंड: यहां प्रेमी-प्रेमिका के बीच चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दोनों घायल होकर अस्पताल में भर्ती
देहरादून में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमी और प्रेमिका के बीच चाकूबाजी हो गई। झड़प में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि युवती ने पहले युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई और झड़प हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक दोनों छात्र यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी के निजी हॉस्टल में नहीं रहते थे। दोनों अलग-अलग प्राइवेट हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि घायल युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है, जबकि युवती देहरादून के रायपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। दोनों के बयान और घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!