उत्तराखंड: चारधाम यात्रा आज से शुरु, गंगोत्री–यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट, कोविड नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी नहीं
देहरादून। चारधाम यात्रा आज से होगी शुरु होगी. गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट आज खुलेंगे. इस दौरान चार धाम यात्रा के लिए कोविड की नेगेटिव जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं होगी. उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के आज अक्षय तृतीया के पर्व पर कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी.
केदारनाथ के कपाट जहां 6 मई को खुलेंगे, वहीं बदरीनाथ मंदिर के कपाट 8 मई को खुलेंगे. आज अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:15 बजे खुलेंगे. वहीं यमनोत्री धाम कपाट दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे.
दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या तय
पिछले दो साल से कोविड-19 महामारी के कारण बाधित रही चारधाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसको देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय कर दी है. आज अक्षय तृतीया के पर्व पर शुरू हो रही यात्रा के दौरान बद्रीनाथ में प्रतिदिन अधिकतम 15,000 श्रद्धालु, केदारनाथ में 12,000, गंगोत्री में 7,000 और यमुनोत्री में 4,000 तीर्थयात्री दर्शन कर सकेंगे. फिलहाल यह व्यवस्था शुरुआती 45 दिनों के लिए की गयी है.
कोविड नियमों में राहत
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रखे जाने का भी निर्णय लिया गया है. इस साल चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों को कोविड की नेगेटिव जांच रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ रखना अनिवार्य नहीं है. तीर्थ यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. राज्य के बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों की कोविड की नेगेटिव जांच रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र की जांच अगले आदेश तक अनिवार्य नहीं होगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को आगमन पर किसी प्रकार की असुविधा न हो और राज्य की सीमाओं पर भीड़ न जमा हो. हालांकि, अधिकारियों से स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए कहा गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण