उत्तराखंड : यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, आदेश जारी
हरिद्वार। आचार संहिता के बाद भी छुट्टी के दिन रविवार को दफ्तर खोल कर बैक डेट में अध्यापकों के समायोजन और अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पत्र तैयार करने के मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
दरअसल, रविवार को रोशनाबाद स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को खोलकर नियुक्ति और अध्यापकों के समायोजन आदि कार्य किए जा रहे थे। किसी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय से कर दी।उन्होंने शिकायत में बताया कि अशासकीय कॉलेजों में पिछले दिनों इंटरव्यू हुए हैं। अब बैक डेट में नियुक्ति संबंधी पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं, ताकि नियुक्ति पत्र देकर कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति किए जा सकें।
आचार संहिता के बाद भी छुट्टी के दिन रविवार को दफ्तर खोल कर बैक डेट में अध्यापकों के समायोजन और अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पत्र तैयार करने के मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने शासन को निलंबित करने की संस्तुति की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रविवार को एडीएम और सीडीओ ने छापा मारकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैक डेट में शिक्षकों के समायोजन और नियुक्ति पत्र संबंधी पत्रावलियां तैयार करने का मामला पकड़ा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई