उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर जाकर की शिष्टाचार भेंट।।
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर पहुंच गए। रावत ने खुद बाहर आकर धामी का स्वागत किया। तो धामी ने भी कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता को गुलदस्ता देकर सम्मान दिया। रावत ने धामी को दोबारा सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी।
कहा कि उन पर अब और भी अधिक जिम्मेदारी हैं। सरकार को राज्य की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। रावत के मीडिया कोर्डिनेटर जसबीर सिंह रावत ने कहा कि दोनों ने काफी समय साथ गुजारा। इस दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत की। राजनीतिक और वैचारिक रूप से कट्टर विरोधी माने जाने वाले दोनों नेताओं की यह मुलाकात सोशल मीडिया और सियासी हल्कों में खासी चर्चा में है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!