उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 IAS और 2 PCS अफसरों किए तबादले

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 7 IAS और 2 PCS अफसरों को तबादलों और फेरबदल के दायरे में लेने के साथ ही 3 जिलों के DM बदल दिए। नैनीताल के DM धिराज गर्ब्याल का कद बढ़ाते हुए उनको KMVN के MD का भी जिम्मा सौंप दिया। मनुज गोयल को देहरादून का नगर आयुक्त बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

उत्तरकाशी के DM मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग का DM, मयूर दीक्षित को MD KMVN से चंपावत का DM, अभिषेक रूहेला को देहरादून के नगर आयुक्त से उत्तरकाशी का DM बनाया गया। अपर सचिव रंजना से MD परिवहन निगम का जिम्मा हटा के PD (UUSDA) बनाया गया। उनके पास ऊर्जा विभाग भी है। विनीत तोमर को चंपावत के DM से हटा के परिवहन निगम का MD बनाया गया है।
PCS अफसरों में हेमंत कुमार वर्मा को चमोली के ADM से हटा के चंपावत का ADM और शिव चरण द्विवेदी को चंपावत के ADM से हटा के चमोली का ADM बनाया गया है। कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि अभी शासन और जिला-मण्डल स्तर के कई IAS अफसरों के तबादले और होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad