उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, पेपर लीक मामले की सभी भर्तियां रद्द करने के दिए निर्देश
देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। धामी सरकार ने राज्य में गड़बड़ी वाली सभी भर्तियां रद्द करने का फैसला किया है। ये सभी भर्तियां नये सिरे से होंगी। इसके साथ ही गड़बड़ी के मामलों में पकड़े गए सभी आरोपियों को नौकरी से भी बर्खास्त किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा गड़बड़ी के मामलों में नियमों के मुताबित कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी ने कहा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू किया जाए। यूकेएसएससी के सुचारू संचालन के लिए जल्द ही एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी चाहिए। इसके साथ ही पुलिस जांच में तेजी लाई जाए। दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और उनकी अवैध संपत्ति को जब्त किया जाए।
इस पूरे मामले में उत्तराखंड की धामी सरकार की छवि को धुमिल करने का प्रयास किया गया है। वही विपक्षी दल कांग्रेस भी इस मामले को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन इन भर्तियों पर रोक लगाने का फैसला किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!