उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रक्षाबंधन पर बहनों के लिए खास तोहफा…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर उत्तराखंड की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। सीएम ने घोषणा की है कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों के घर राखी बांधने जाती हैं, ऐसे में उन्हें यात्रा में सहूलियत देने के लिए यह सुविधा दी जा रही है। सचिव (परिवहन) बृजेश संत की संस्तुति पर गुरुवार को परिवहन निगम प्रबंधन ने इसके आदेश जारी कर दिए।
महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा के आदेश के मुताबिक, यात्रा के दौरान परिचालकों को ई-टिकट मशीन या लॉग बुक में यात्रा की दूरी अंकित कर, किराए के स्थान पर शून्य दर्ज करना होगा। इस पर आने वाला खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
पिछले वर्ष की तरह इस साल भी महिलाओं के लिए यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। शासन ने सभी मंडलीय प्रबंधकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी महिला इस सुविधा से वंचित न रह सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!