उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनिफॉर्म सिविल कोड के निर्णय का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया स्वागत
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने का स्वागत किया है श्री भट्ट ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो वादा पिछले चुनाव में किया था उसे पूरा करने के लिए कदम उठा लिया है श्री भट्ट ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ड्राफ्टिंग कमेटी गठित कर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
श्री भट्ट ने चंपावत में हो रहे उपचुनाव में राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि राज्य के विकास के प्रति संकल्पित युवा मुख्यमंत्री चंपावत की धरती में ऐतिहासिक विकास करेंगे और श्री भट्ट ने आम जनमानस से अपील की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें । श्री भट्ट ने कहा कि चंपावत की जनता को राज्य का युवा जनप्रतिनिधि मिला है जिसकी विकास परक सोच राज्य को चौमुखी विकास की ओर ले जाएगी। श्री भट्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी गठित किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का स्वागत किया है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित