उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया ऐलान, अब राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को मिलेगी पेंशन
देहरादून। राज्य में चल रहे लंबे समय से चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन देने की मांग को लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य आंदोलनकारी की मृत्यु के बाद सरकार उनके आश्रितों को भी 3100 रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी।
दरसल राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय आंदोलनकारियों को अलग-अलग श्रेणियों में पेंशन और अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। जिसमें आंदोलनकारी कोटे से पेंशन अथवा नौकरी प्राप्त नहीं करने वाले चिन्हित आंदोलनकारियों को वर्ष 2016 से 3100 प्रतिमाह पेंशन उनके जीवनकाल तक मिलती है। पिछले काफी लंबे समय चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पेंशन देने की मांग की जा रही थी।
जिसके बाद एक कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन लाभ देने की घोषणा की थी। गुरुवार को अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने इसका शासनादेश जारी किया। शासनादेश के अनुसार पेंशन लाभ केवल आश्रितों (पति या पत्नी) को ही मिलेगा। राज्य आंदोलनकारी की मृत्यु के बाद सरकार उनके आश्रितों को भी 3100 रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!