उत्तराखंड: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए 58.43 करोड़ की मंजूरी, लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को भी दी स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को नई गति देने के लिए 58 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने घनसाली बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए ₹2.66 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया।
इसी क्रम में जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में टर्नर रोड, पोस्ट ऑफिस मार्ग और मोहब्बेवाला के आंतरिक मार्गों में हॉट मिक्स, इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण सहित सड़कों के लिए ₹4.49 करोड़ की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही पुलिस लाइन रेसकोर्स, देहरादून में टाइप द्वितीय (ब्लॉक-ए) के 120 आवासों के निर्माण के लिए ₹51.28 करोड़ की मंजूरी भी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को भी स्वीकृति दी। इसके अंतर्गत उधम सिंह नगर की श्रीमती शांति टंडन (पत्नी स्व. ब्रह्म सरन टंडन) को दिनांक 14 जून 2017 से 14 अक्टूबर 2022 तक ₹16,000 प्रतिमाह तथा 14 अक्टूबर 2022 से ₹20,000 प्रतिमाह बकाया सहित पेंशन अनुमन्य की गई है।
राज्य सरकार का कहना है कि इन फैसलों से विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी सुनिश्चित होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!