उत्तराखंड: सीएम धामी ने राज्य कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, डीए में वृद्धि के आदेश जारी
देहरादून। धामी सरकार ने राज्य के सरकारी, स्वायत्तशासी निकायों और उपक्रमों में छठा और पांचवां वेतनमान प्राप्त करने वाले कर्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ा दिया है। वित्त सचिव शुक्रवार को डीए में 9 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं।
वित्त सचिव डॉ. वी. षणमुगम के अनुसार छठे वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2023 से मूल वेतन पर 230 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) मान्य होगा, जो 1 जनवरी 2024 से बढ़कर 239 प्रतिशत हो जाएगा। इसी प्रकार पांचवे वेतनमान के अधीन कर्मियों का डीए भी 1 जनवरी 2024 से 427 प्रतिशत से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया जाएगा। यह वृद्धि शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और सरकारी अनुदान से चल रहे शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों पर लागू होगी, लेकिन हाईकोर्ट के जजों, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों, स्थानीय निकायों तथा सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मियों पर डीए की बढ़ोतरी स्वतः लागू नहीं होगी, इन विभागों को अपने स्तर पर डीए बढ़ोतरी के आदेश जारी करने होंगे।
एरियर का भुगतान होगा नकद
1 जनवरी से 30 जून तक के एरियर का भुगतान अब नकद रूप से किया जाएगा। 1 जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता (डीए) नियमित वेतन के साथ हर महीने प्रदान किया जाएगा। अंशदायी पेंशन योजना वाले कर्मचारियों के पेंशन अंशदान और समान राशि नियोक्ता द्वारा नई पेंशन खाते में जमा की जाएगी, जबकि बाकी की राशि नकद में दी जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन