उत्तराखंड: CM धामी ने पुलिस ग्रेड-पे पर दिया आश्वाशन, पुलिस परिवारों ने प्रदर्शन किया समाप्त
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। दिनभर में कई दौर की वार्ता के बाद समाधान नहीं निकला तो देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीजीपी अशोक कुमार और कुछ पुलिस परिवारों की बात हुई जिसमे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आचार संहिता से पहले जवानों के ग्रेड पे मसले का हल निकालने का आश्वासन दिया।
वही देर रात डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी देहरादून सहित वरिष्ट पुलिस आलाधिकारी पुलिस जवानों के परिवारों से मिलने पहुंचे और आश्वासन की बात परिवारों को बताई। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष रखकर जवानों की समस्या का हल निकाला जाएगा पुलिस परिवार भी आश्वासन पाकर काफ़ी खुश नज़र आई। जिसके बाद पुलिस परिवार ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
बताते चलें कि सुबह 12 बजे पुलिस परिवारों ने सीएम आवास कूच किया था जहां पर पुलिस परिवारों को पुलिस जवानों द्वारा रोका गया था और लगभग 11 घंटे पुलिस परिवारों ने सड़क पर बैठकर पुलिस जवानों के ग्रेड पे बढ़ाने की मांग सरकार से की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत