उत्तराखंड: सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के पेंशन में किया इजाफा, अब इतनी मिलेगी पेंशन

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नए साल पर धामी सरकार ने तोहफा दिया है। उनकी पेंशन में एक हजार रुपये से 1400 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। अब राज्य आंदोलनकारियों को उनकी श्रेणीवार क्रमश: 4500 रुपये और 6000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।
गृह अपर सचिव रिद्धिम अग्रवाल ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए अथवा घायल हुए आंदोलनकारियों को प्रतिमाह 5000 रुपये पेंशन स्वीकृत की गई थी। अब इसे एक हजार बढ़ाकर 6000 रुपये किया गया है। अन्य आदेश सात दिन जेल अथवा घायल हुए आंदोलनकारियों की श्रेणी से अलग राज्य आंदोलनकारियों के लिए प्रतिमाह 3100 रुपये पेंशन लागू की गई थी। इस पेंशन राशि में 1400 रुपये की वृद्धि की गई है। इन राज्य आंदोलनकारियों को अब प्रतिमाह 4500 रुपये बतौर पेंशन मिलेंगे। सरकार के इस निर्णय से राज्य में 7200 से ज्यादा राज्य आंदोलनकारियों को लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad