उत्तराखंड: कांग्रेस ने बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर की प्रत्याशियों की घोषणा, इन पर लगाया दांव

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट से लखपत बुटोला और मंगलोर से काजी निजामुद्दीन उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी ने दावेदारों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था, सोमवार को दावेदारों के नामों एलान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

इससे पहले भाजपा ने भी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर राजेंद्र सिंह भंडारी को चुनावी समर में उतारा है। जबकि मंगलौर विधानसभा सीट पर करतार सिंह भडाना को उम्मीदवार बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad