उत्तराखंड: कांग्रेस को लगा झटका, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में हुई शामिल
देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा मेंं शामिल हुईंं। उनके साथ कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुई हैं। एक साथ महिला नेताओं के बीजेपी मेंं जाने सेे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं।
आपको बता दें सरिता आर्य पहले भी कह चुकी थी कि अगर बीजेपी मुझे टिकट देगी तो मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगी। अब भाजपा सरिता आर्या को टिकट देती है या नहीं यह तो आने वाले कुछ दिनों में ही पता चल पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई