उत्तराखंड: पाखरों रेंज घोटाले में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के पुत्र पर विजिलेंस की छापेमारी…
उत्तराखंड। पाखरों रेंज घोटाले में कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पुत्र के देहरादून में शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट आफ मेेडिकल साइंस और छिददरवाला स्थित अमरावती पेट्रोल पंप में विजिलेंस के छापेमारी चल रही है।विजिलेंस की दो टीमें अलग-अगल छापेमारी कर रही हैं।
छापे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहु अनुकृति गुसांई भी कालेज में पहुंच गए हैं। विजिलेंस की टीम उनसे भी पूछताछ कर रही है।
हरक सिंह रावत तक पहली बार विजिलेंस जांच की आंच पहुंची है। राजनीतिक गलियारों में भी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है। मामले में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। डायरेक्टर विजिलेंस वी मुरुगेशन ने मामले की पुष्टि की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक