उत्तराखंड : कांग्रेस विधायक ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी और सीएम धामी की तारीफ की, मची हलचल,…..देखें वीडियो
धारचूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुमाऊं दौरे को लेकर बेशक कांग्रेस के बड़े नेता असफल करार दे रहे हों। लेकिन वहीं पार्टी के कुछ नेता पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी का हाथ जोड़कर आभार जता रहे हैं। धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी के सीमान्त इलाके के दौरे के लिए हाथ जोड़कर आभार जताया है। कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने कहा कि आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम आने से क्षेत्र का विकास होगा।
विधायक हरीश धामी की ओर से जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सीमान्त इलाके में आने से धारचूला ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के पर्यटन को गति मिलेगी। यही नहीं, सीमान्त इलाके के रुके विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
बता दें कि, कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं ने पीएम मोदी के दौरे को हवा हवाई बताया हैं। लेकिन अब कांग्रेस विधायक हरीश धामी के वीडियो ने पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
गौरतलब है कि लगभग साल भर पहले कांग्रेस विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाने की चर्चा थी। उनका सीएम पुष्कर धामी के लिए धारचूला विधानसभा सीट छोड़ने की अफवाह भी तेजी से उड़ी थी। लेकिन बाद इन हरीश धामी ने भाजपा में जाने की खबरों का खंडन कर दिया था।
फिलहाल, कांग्रेस विधायक के मोदी की तारीफ से जुड़े ताजे वीडियो ने प्रदेश की राजनीति को नये सिरे से गर्मा दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक