उत्तराखंड : कांग्रेस विधायक हरीश धामी को जान से मारने की मिली धमकी
पिथाैरागढ़। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी को जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक धामी ने एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति पर आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उनके अनुसार आरोपी का उनके मोबाइल पर आज सुबह फोन आया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हए कहा, तुम जीत गये कोई बात नहीं लेकिन तुम यदि धारचूला और बलुवाकोट आये तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।

श्री धामी की ओर से पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी है कि आरोपी उन्हें जान से मारने और छह माह में उपचुनाव करवाने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी की ओर से फोन पर धमकी के अलावा उनके व्हट्सएप पर संदेश तथा इस आशय का एक वीडियो भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी के बीडीसी सदस्य का पति है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित