उत्तराखंड : भाजपा के प्लान-बी को फ्लॉप करने के लिए कांग्रेस ने बनाया यह प्लान

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पूर्व मंगलवार को कांग्रेस की बैठक में आगामी दिनों के लिए रणनीतिक कवच तैयार किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से विशेष पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए सांसद एवं कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) सदस्य दिपेंद्र हुड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एमबी पाटिल की अगुवाई में जहां मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चर्चा की गई तो वहीं, भाजपा के प्लान-बी को फेल करने के लिए रणनीति तैयार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उत्तराखंड में उपस्थिति ने कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से अंदेशा जताया जा रहा कि दस मार्च को यदि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है और पार्टी 36 के जादुई आंकड़े के आसपास पहुंचती है तो भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति को अंजाम दे सकती है।

वर्ष 2016 की घटना से भी पार्टी इस बार ज्यादा सतर्क है। ऐसी घटना दोहराई न जाए, इसके लिए कांग्रेस पहले कवच तैयार कर लेना चाहती है। राजपुर रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बंद कमरे में मैराथन बैठकों का दौर चला। एआईसीसी की ओर से विशेष पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए सांसद एवं सीईसी सदस्य दिपेंद्र हुड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एमबी पाटिल ने स्थानीय नेताओं से चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad