उत्तराखंड कोरोना अपडेट: राज्य में आज फिर फूटा कोरोना बम, मिले 88 संक्रमित 1 की मृत्यु
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं आज उत्तराखंड में 88 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 1 मरीज की मौत हुई है, जबकि 32 लोग ठीक भी हुए है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 302 पहुंच गई है। राज्य में टोटल 345087 मरीज मिल चुके है इसमें से 331150 लोग ठीक भी हो चुके है। वहीं 7418 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है।
उधमसिंहनगर में 11, हरिद्वार में 9, नैनीताल 8, अल्मोड़ा 5, पौड़ी 3, चंपावत 2, चमोली और बागेश्वर में एक-एक मरीज पाया गया। पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया। आज 32 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। 302 मरीजों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई