उत्तराखंड: शादी की खरीदारी कर लौट रही ऑल्टो खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
ऋषिकेश। ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर रविवार की सुबह एक आल्टो कार कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे तोता घाटी के समीप गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। सभी शव खाई से निकाल लिए गए।
कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। रविवार की सुबह जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस को सूचना मिली कि कौड़ियाला से करीब पांच किलोमीटर आगे बछेलीखाल की ओर एक आल्टो कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना के बाद ब्यासी में तैनात एसडीआरएफ की टीम सहित पुलिस की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आई।
सभी मृतक ग्राम बाण चौकी लोहाजंग थाना थराली के निवासी हैं। कुमारी पिंकी की 12 मई को शादी होनी थी। कार सवार लोग शादी की खरीददारी कर वापस अपने गांव जा रहे थे। सभी शवों को श्रीनगर अस्पताल भेजा गया है।
एसडीआरएफ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज चौहान ने बताया कि कार में सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष मेरठ से शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे। यह सभी लोग चमोली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। रविवार की अलसुबह कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
मृतकों में पिंकी 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह, प्रताप सिंह 40 वर्ष पुत्र देव सिंह, भागीरथी देवी 36 वर्ष पत्नी प्रताप सिंह, विजय 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह, मंजू 12 वर्ष पुत्री प्रताप सिंह सभी निवासी ग्राम बाण चौकी लोहाजंग थाना थराली, जनपद चमोली शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। देवप्रयाग थाना की टीम भी मौके पर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश