उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, प्रदेश में 5 अक्तूबर तक तेज बारिष की चेतावनी!
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में पांच अक्तूबर तक तीव्र बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश का क्रम फिलहाल रुकने की उम्मीद की जा रही है। देहरादून में भी रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी आशंका है। वहीं रविवार के बाकी हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं।मौसम विभाग के अनुसार तीन को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार भी हो सकती है। चार अक्तूबर को भी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश का अनुमान है।
पांच को कुमाऊं मंडल और उससे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानूसन की विदाई की शुरूआत छह अक्तूबर से संभावित है। पांच अक्तूबर के बाद नमी की मात्रा में कमी और बारिश का अभाव रहेगा। यानि मौसम में शुष्कता रहेगी और मौसम साफ बना रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (13 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं नगर पंचायत ने रचा इतिहास! राष्ट्रीय स्तर पर बना विजेता, 17 नवंबर को देहरादून में मिलेगा सम्मान
लालकुआं में चेयरमैन और कोतवाल के बीच विवाद खत्म, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना और कार्यबहिष्कार समाप्त होने का रास्ता साफ
कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 4 घायल
बिंदुखत्ता में 13 नवंबर से सजेगा गढ़-कुमाऊं की संस्कृति का महाकुंभ, तीन दिन गूंजेंगे लोकगीत और लोकनृत्य