उत्तराखंड: यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत
नानकमत्ता। उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में अज्ञात वाहन ने बाइक से घर लौट रहे तीन लोगों को नानक सागर के समीप हाईवे पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को नागरिक चिकित्सालय खटीमा इलाज हेतु भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवको को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए है। तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं तीनो ड्यूडी गांव के थे।
एक ही गांव के तीन लोगों की दुखद व दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जबकि अज्ञात वाहन टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। तीनों मृतक अकरम पुत्र हामिद रजा, जलीस अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ, इंतजार उर्फ भूरा पुत्र जमाल हुसैन एक ही गांव ग्राम ड्यूडी के थे। मृतक अकरम के दो बेटी एक बेटा। जलीस अहमद के दो बेटी दो बेटे , इंतजार उर्फ भूरा के तीन बेटी चार बेटे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल