उत्तराखंड: यहां डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल, घर में मचा कोहराम
बाजपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद में बाजपुर के ग्राम जगन्नाथपुर में खनन ले जाते डंपर ने दूध के पिकअप वाहन को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार को जाते समय पिता ने दम तोड़ दिया है। जबकि पुत्र की हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के आदर्श नगर निवासी खलील अहमद अपने बेटे जुनेद के साथ काशीपुर से पिकअप में दूध लेकर बाजपुर आ रहा था कि ग्राम जगन्नाथपुर के समीप पीछे से आ रहे खनन से भरे डंपर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गया। घटना को देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जहां लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवा दिया। वही उपचार के लिए ले जाते समय खलील अहमद की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के घर मे कोहराम मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन