उत्तराखंड: यहां घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत
नैनीताल। नैनीताल से लगभग दस किलोमीटर दूर थापला के जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थापला मंगोली निवासी जीवंती देवी (42) बृहस्पतिवार सुबह जंगल में घास काटने गई थी। घास काटने के दौरान जीवंती देवी का पैर अचानक फिसल गया और वह पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरी। महिला के सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गई। साथी महिलाओं ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी। आननफानन पहुंचे परिजनों ने बेसुध जीवंती देवी को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!