उत्तराखंड: यहां अनियंत्रण स्कूल बस पेड़ से टकराई 02 छात्रों की मौत, कई घायल।
देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी स्कूल की बस पेड़ से जा टकराई जिसमे दो छात्रों के मौत की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली विकास नगर के जलालिया बैरियर का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाड़वाला स्थिति एक प्राईवेट स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है।ये स्कूल बस द लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। इस हादसे में ड्राइवर और 7 बच्चे घायल बताए जा रहे है।
जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ छात्रों को हल्की चोटें आ रखी हैं। उधर, डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी स्कूल की बस पेड़ से जा टकराई जिसमे दो छात्रों के मौत की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली विकास नगर के जलालिया बैरियर का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाड़वाला स्थिति एक प्राईवेट स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है।ये स्कूल बस द लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। इस हादसे में ड्राइवर और 7 बच्चे घायल बताए जा रहे है।
जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ छात्रों को हल्की चोटें आ रखी हैं। उधर, डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित