उत्तराखंड: यहां नदी में डूबने से 6 साल की मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बागेश्वर। बरेली से बागेश्वर परिवार के साथ घूमने आए सरयु नदी में नहाने के दौरान छह वर्ष की मासूम नदी में डूब गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को मूल रूप से बरेली व हाल कत्यूर बाजार निवासी चंद्रपाल शर्मा अपने परिवार के साथ सरयू नदी में नहाने आए हुए थे। इस दौरान ब्रह्मकपाली पत्थर के पास उनकी 6 वर्षीय पुत्री कल्पी डूब गई। परिवार को बच्ची के डूबने की भनक तक नहीं लगी। बाद में जब परिवार वालों ने उसे खोजने की कोशिश की तो उसका शव बाहर निकल आया। जिसे देखते ही परिजनों के हाथ पांव फूल गए।
आनन-फानन में परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता चंद्रपाल यहां टेलरिंग काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं, कल्पी बड़ी बेटी थी। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित