उत्तराखंड: यहां अंगीठी की गैस से दम घुटने पर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

लोहाघाट। उत्तराखंड के विकास खंड के डैंसली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां महिला की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। अंगीठी की गैस लगने से मौत होने का यह नया मामला नहीं है। पहाड़ में सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी या हीटर का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग रात में दरवाजे और खिड़कियां बंद कर अंगीठी जलाकर ही सो जाते हैं। इस गलती की कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ती है। बार-बार होने वाली इन घटनाओं के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र, खुशियों से खिले चेहरे

ताजा घटना में जान गंवाने वाली मृतका अपने ससुर के वार्षिक श्राद्ध में परिवार सहित मुंबई से गांव आई थी। बुधवार को स्थानीय श्मशान घाट में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत

जानकारी के अनुसार, गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी 41 वर्षीय उमा बिष्ट अपने पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ अपने ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने मुंबई से 31 दिसंबर को अपने पैतृक गांव आई थी। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। बुधवार की सुबह परिजन चाय देने के लिए उमा के कमरे में गए तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर स्वजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गए। जहां उमा अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। आनन फानन स्वजन उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।