उत्तराखंड: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में पहुचे। मनीष सिसोदिया आज मंगलवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मनीष सिसोदिया मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे देहरादून पहुंच गए। यहां होटल पैसेफिक में दोपहर 12 बजे देवभूमि बिजनेस डायलाग कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वह उत्तरकाशी रवाना होंगे। उत्तरकाशी में रात्रि प्रवास के बाद बुधवार सुबह दस बजे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान जाएंगे। उत्तरकाशी शौर्य स्थल में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इसके बाद उत्तरकाशी में ज्ञानसु टनल से विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मनीष सिसोदिया काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। यहां से वह उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। इसके बाद वह नरेंद्रनगर में खादी विलेज का भ्रमण करेंगे। यहां से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad