उत्तराखंड: धामी सरकार ने कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते की दी सौगात, 40 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा
देहरादून। उत्तराखंड में सार्वजनिक उपक्रमों के 40 हजार कर्मचारियों को सरकार ने बोनस व डीए की सौगात दे दी है। महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की गई। अब प्रतिमाह 53% डीए का लाभ मिलेगा।
सचिव औद्योगिक विकास विनय शंकर पांडेय ने बोनस और महंगाई भत्ते स्वीकृत करने के आदेश जारी किए। प्रदेश में निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी सरकार ने राजकीय कर्मचारियों की तर्ज पर एक जुलाई 2024 से महंगाई भत्ते का लाभ दिया है। मूल वेतन में मान्य महंगाई भत्ते की दर को 50% से बढ़ाकर 53% किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बोनस का लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड शासन की आदेश के बाद कर्मचारी संगठनों ने भी खुशी जाहिर की है. राज्य सरकार को इस बढ़ोतरी के लिए धन्यवाद भी दिया है. धामी सरकार लगातार सरकारी कर्मचारियों का ख्याल रख रहे हैं. इससे पहले भी दिवाली पर सरकार की ओर से कर्मचारियों को सौगातें दी गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!