उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, 3 लोगों की मौत,1 घायल

ख़बर शेयर करें 👉

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के अंतर्गत पाटी से एक किमी0 पूर्व एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया घायल को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा।

आज दिनांक 13 मई 2022 को समय 1:30 पर थानाध्यक्ष पाटी द्वारा अवगत कराया गया कि पाटी से 01 किमी0 पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चंपावत से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन आल्टो कार ,नम्बर UK03A 7566 में 04 लोग सवार थे। जिसमे 02 महिला व 02 पुरुष थे। जो की हरिद्वार से अपने परिजनों का शराद कर अपने घर पाटी को ओर आ रहे थे। पाटी से 01 किमी0 पहले वाहन अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व 03 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

एसडीआरएफ टीम द्वारा 250 मीटर गहरी खाई में उतरकर रोप की सहायता से उक्त वाहन तक अपनी पहुंच बनाई। सर्वप्रथम घायल महिला को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया व उसके उपरांत 01 महिला तथा दोनो पुरुष के शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद

मृतकों के नाम
1 चालक बसंत गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय श्री ईश्वर दत्त गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 52 वर्ष

2 प्रदीप गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय श्री बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 48 वर्ष।
3 श्रीमती देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 68 वर्ष
घायल का नाम
1 मंजू गहतोड़ी पत्नी श्री प्रदीप गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जिला चंपावत उम्र 45 वर्ष।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad