उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोपों में इस IAS अधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
देहरादून। उत्तराखंड शासन के आईएएस अधिकारी डॉ. रामविलास यादव के सात ठिकानों में इस वक्त उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की विजलेंस टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस है.
बाताया जाता है कि उनके लखनऊ, गुड़म्बा, कुर्सी रोड स्थित जनता विद्यालय में विजलेंस उत्तराखंड ने छापे मारी की है. ये छापेमारी की कार्रवाई अब भी चल रही है. इसके अलावा प्रदेश के गाजीपुर जिला, गाजियाबाद में भी उनके ठिकानों पर विजिलेंस की टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही है.गौरतलब है कि डॉ. रामविलास यादव उत्तर प्रदेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव मंडी विकास परिषद में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं. मंडी विकास परिषद में उनके ऊपर भर्ती घोटाले के भी आरोप लगे थे.
एक सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार मिश्रा की शिकायत पर इस मामले में जांच बैठाई गई थी, जिसके बाद आरोप सही साबित होने पर विजिलेंस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इसी सिलसिले में राजधानी देहरादून में इनके टिहरी हाउस स्थित सरकारी आवास पर सुबह 8:00 बजे से ही लगातार छापेमारी की जा रही है, हालांकि इस मामले में विजिलेंस के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बोलने से मना कर दिया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप