उत्तराखंड : यहां पत्नी से नाराज पति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी
रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की के मोहनपुरा कॉलोनी में पत्नी से नाराज पति ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े से पति इस कदर गुस्सा हो गया कि उसने खुद को ही उड़ा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पति ने पहले हाथ की नस काटी थी, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। उसके बाद उसने खुद को गोली मार दी। घटना के बाद से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले ही मृतक सुमित पाल की शादी हुई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!