उत्तराखंड: राजधानी में दोहरे हत्याकांड से मच गया हड़कंप
देहरादून। राजधानी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड मामला सामने आया है। मृतकों के शव की पहचान मकान मालकिन उन्नति सकलानी उम्र 55 साल और उनके नौकर श्याम 50 वर्ष के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हत्याकांड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है। पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों को भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल मौके पर आला अधिकारियों के अलावा एसओजी देहरादून एवं फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुचे है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़