उत्तराखंड: भारी बारिश से उफान पर आई सूखी नदी, तेज बहाव में बहा कांवड़ियों का ट्रक, देखें वीडियो….
हरिद्वार में देर शाम मौसम ने करवट बदली। भारी बारिश के चलते सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में ट्रक बहता हुआ गंगा में जा पहुंचा। गनीमत रही कि ट्रक के अंदर कोई कांवड़ यात्री नहीं था। वरना अनहोनी हो सकती थी।
अब फिलहाल पुलिस बारिश रुकने और बहाव कम होने का इतजार कर रही है। वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ट्रक को निकलवाने के लिए क्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।
बता दें कि बीते दिनों भी भारी बारिश के बाद हरिद्वार में इसी सूखी नदी के उफान पर आने से कई गाड़ियां नदी में बह गई थीं। आज फिर सूखी नदी के उफान पर आने से ट्रक को पानी में बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में नदी के पास पहुंचे और घटना का वीडियो भी बनाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल