उत्तराखंड: आर्थिक तंगी के चलते कालेज की फीस जमा नही हो पाई तो छात्रा ने लगाई फांसी
काशीपुर। उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर की बीटेक की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है लॉकडाउन के चलते आर्थिक हालत काफी दयनीय हो चुकी थी जिसके चलते उसकी फीस जमा ना हो सकी। सूचना पर घटनास्थल पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। घटनास्थल से मृतका के मोबाइल और डायरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु बिहार कालोनी निवासी 22 वर्षीय निशा पुत्री स्व सतपाल सिंह देहरादून के एक कालेज से प्रथम वर्ष बी टेक कर रही थी। इन दिनों उसकी आनलाइन क्लास चल रही थी। जिस वजह से वह घर से ही पढ़ रही थी। घर में मां और बेटी अकेली ही रह रही थी। एक बेटी का विवाह हो चुका है वह प्रभु बिहार में ही अपनी ससुराल में रहती है। मृतका के बहनोई कपिल सक्सैना ने बताया कि परिवार में कोई मतभेद नहीं था। हालांकि मृतका काफी रिजर्व स्वभाव की थी।
चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पिछले लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से कालेज की फीस नहीं दे पाई थी। कालेज वाले फीस के लिए दबाव बना रहे थे। बीती रात मां और बेटी के बीच फीस को लेकर कुछ बात हुई थी।
मृतका की मां ने बताया कि रोज की तरह वह रात को अपने कमरे में सोने के लिये चली गई थी। आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जब कमरा बाहर से खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर बाहर से जोर से दरवाजे को धक्का दिया तो अंदर लगी चिटकनी खुल गई। कमरे में निशा का शव दुपट्टे से पंखे में लटका हुआ पाया गया । यह देखकर मां सुरेंद्र कौर बदहवास हो गई और कुछ ही दूरी पर रहने वाले अपने दामाद कपिल सक्सैना को फोन किया। पड़ोस के लोग चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और शव को पंखे से नीचे उतारा तथा पुलिस को सूचना दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (13 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं नगर पंचायत ने रचा इतिहास! राष्ट्रीय स्तर पर बना विजेता, 17 नवंबर को देहरादून में मिलेगा सम्मान
लालकुआं में चेयरमैन और कोतवाल के बीच विवाद खत्म, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना और कार्यबहिष्कार समाप्त होने का रास्ता साफ
कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 4 घायल
बिंदुखत्ता में 13 नवंबर से सजेगा गढ़-कुमाऊं की संस्कृति का महाकुंभ, तीन दिन गूंजेंगे लोकगीत और लोकनृत्य