उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल इन जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी रहेंगे बंद, हेल्पलाइन जारी

ख़बर शेयर करें 👉

मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल मे मंगलवार दो जुलाई को कहीं कहीं पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो जुलाई को नैनीताल और चम्पावत जिले में 12 वीं कक्षा तक के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह और जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे ने निर्देश जारी करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

भारत मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 02 जुलाई से आगामी 04 जुलाई तक जनपद चम्पावत के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नवनीत पांडे द्वारा आई0आर0एस प्रणाली में नामित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सावधानी बरतते हुए तत्काल मोटर मार्गो को खुलवाना खुलवाने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समस्त तहसीलदार एवं पटवारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। साथ ही समस्त थाने, चौकी भी आपदा सम्बन्धित उपकरणों सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को टनकपुर/ बनबसा के मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तत्काल जेसीबी मशीनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप

तहसील कोतवाली, थाना तथा नगर पालिका परिषद टनकपुर/ नगर पंचायत बनबसा द्वारा बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में निवासरत लोगों को पानी बढ़ने की स्थिति में अलर्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जनपद चंपावत आपातकालीन परिचालन केंद्र 05965- 230819/ 230703 (1077), 9917384226 तथा 7895318895 पर देने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी के मोबाइल फोन बंद न रहे तथा बिना किसी पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय नही छोड़ेगा। इसमें किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad